गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में गिरावट जारी

मुंबई : अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों बिकवाली से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 419.85 अंक लुढ़ककर 60,613.70 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 128.80 अंक गिरकर 18,028.20 अंक पर आ गया। बीएसई का मिडकैप 1.02 प्रतिशत टूटकर 25,427.98 अंक और स्मॉलकैप 1.05 उतरकर 28,889.48 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3592 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2203 में बिकवाली जबकि 1261 में लिवाली हुआ वहीं 128 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 39 कंपनियां लाल जबकि शेष 11 हरे निशान पर रहे। बीएसई के सभी 19 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान कमोडिटीज 1.35, सीडी 1.35, ऊर्जा 0.80, एफएमसीजी 0.67, वित्तीय सेवाएं 0.61, हेल्थकेयर 0.77, इंडस्ट्रियल्स 0.85, आईटी 0.48, यूटिलिटीज 0.77, ऑटो 2.06, बैंकिंग 0.56, कैपिटल गुड्स 0.84, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.36, धातु 0.94, तेल एवं गैस 0.55, पावर 0.61 और टेक समूह के शेयर 0.29 प्रतिशत लुढ़क गया।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.18, जर्मनी का डैक्स 0.12, जापान का निक्केई 0.98, हांगकांग का हैंगसेंग 1.70 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 प्रतिशत टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *