गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में लौटी तेजी

मुंबई : अमेरिकी अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने के आंकड़े से विश्व बाजार में आई तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर कंपनियों के मजबूत तिमाही परिणाम से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार पिछले लगातार तीन दिन के कोहराम से उबरकर आज एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त पर रहा।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 634.65 अंक अर्थात 1.01 प्रतिशत की उड़ान भरकर 63782.80 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 190 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 19047.25 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.70 प्रतिशत की छलांग लगाकर 31,112.51 अंक और स्मॉलकैप 1.89 प्रतिशत उछलकर 36,888.03 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3799 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2830 में लिवाली जबकि 836 में बिकवाली हुई वहीं 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 44 कंपनियों में तेजी जबकि शेष छह में गिरावट रही।
बीएसई के सभी 20 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.84, सीडी 1.29, ऊर्जा 1.54, एफएमसीजी 0.92, वित्तीय सेवाएं 1.29, हेल्थकेयर 1.11, इंडस्ट्रियल्स 1.63, आईटी 1.38, दूरसंचार 1.09, यूटिलिटीज 2.22, ऑटो 1.34, बैंकिंग 1.37, कैपिटल गुड्स 1.40, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.39, धातु 0.86, तेल एवं गैस 1.15, पावर 2.04, रियल्टी 1.62, टेक 1.33 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.79 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी रही। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 0.40, जापान का निक्केई 1.27, हांगकांग का हैंगसेंग 2.08 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.99 प्रतिशत मजबूत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *