गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में लौटी तेजी

मंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों को लगातार छठी बार यथावत रखने के निर्णय से विश्व बाजार का रुझान मिश्रित रहा वहीं सेंसेक्स और निफ्टी ने शांत प्रतिक्रिया दी और मिडकैप एवं स्मॉलकैप के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत तेजी पर रहे।
बीएसई का तीस शेयराें वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 128.33 अंक चढ़कर 74,611.11 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 43.35 अंक उठकर 22,648.20 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों के मजबूत प्रदर्शन ने बाजार को गति दी। मिडकैप 0.91 प्रतिशत की छलांग लगाकर 42,503.13 अंक और स्मॉलकैप 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,451.13 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3957 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1912 में लिवाली जबकि 1924 में बिकवाली वहीं 121 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियां हरे जबकि अन्य 21 लाल निशान पर बंद हुईं।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को लगातार छठी बार ब्याज दर को 5.25-5.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा। फेड का निर्णय निवेशकों की उम्मीद के अनुरूप रहने के कारण घरेलू शेयर बाजार अधिक प्रभावित नहीं कर पाया। फेड ने नीतिगत दरों पर यथास्थिति बनाए रखते हुए निकट भविष्य में दर वृद्धि की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। साथ ही दर में कटौती पर स्पष्ट संकेत देने से भी परहेज किया। ऐसे में निवेशकों को घरेलू बुनियादी बातों पर अधिक जबकि फेड के नीतिगत कदमों पर कम ध्यान देना चाहिए क्योंकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज की ऊंची दरों को लंबे समय तक बरकरार रख सकता है।
इससे बीएसई के 15 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.47, सीडी 0.82, ऊर्जा 0.61, एफएमसीजी 0.40, वित्तीय सेवाएं 0.21, हेल्थकेयर 0.31, इंडस्ट्रियल्स 0.46, आईटी 0.07, यूटिलिटीज 1.49, ऑटो 1.17, कैपिटल गुड्स 0.54, धातु 1.03, तेल एवं गैस 1.38, पावर 1.47 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.24 प्रतिशत के लाभ में रहे।
फेड के नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के निर्णय पर विदेशी बाजारों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.32 और हांगकांग के हैंगसेंग ने 2.50 प्रतिशत की छलांग लगाई जबकि जर्मनी का डैक्स 0.09, जापान का निक्केई 0.10, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.31 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 प्रतिशत उतर गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 91 अंक की गिरावट लेकर 74,391.73 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद 74,360.69 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, लिवाली होने से यह दोपहर बाद 74,812.43 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 74,482.78 अंक की तुलना में 0.17 प्रतिशत बढ़कर 74,611.11 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी भी 37 अंक गिरकर 22,567.85 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,567.85 अंक के निचले जबकि 22,710.50 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 22,604.85 अंक के मुकाबले 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 22,648.20 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन प्रमुख कंपनियों ने मुनाफा कमाया उनमें पावरग्रिड 3.91, एशियन पेंट 3.36, टाटा मोटर्स 1.99, एनटीपीसी 1.72, टाटा स्टील 1.45, सन फार्मा 1.18, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.10, टीसीएस 1.08, एचडीएफसी बैंक 1.05, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.99, आईटीसी 0.80, एसबीआई 0.53, टेक महिंद्रा 0.39, एलटी 0.10, रिलायंस 0.03 और बजाज फिनसर्व 0.02 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, कोटक बैंक 2.95, एक्सिस बैंक 1.41, भारती एयरटेल 1.26, विप्रो 1.09, आईसीआईसीआई बैंक 1.05, बजाज फाइनेंस 0.72, इंडसइंड बैंक 0.69, टाइटन 0.55, एचसीएल टेक 0.52, इंफोसिस 0.44, मारुति 0.38 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.24 प्रतिशत नुकसान में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *