मुंबई : अमेरिका में बैंकिंग संकट टलने की उम्मीद में वैश्विक बाजार की जबरदस्त तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर मजबूत लिवाली से रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई, टाटा स्टील, एनटीपीसी और मारुति जैसी दिग्गज कंपनियों के चार प्रतिशत तक से ज्यादा चढ़ने की बदौलत आज शेयर बाजार ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1031.43 अंक की छलांग लगाकर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार और तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 58991.52 अंक पर पहुंच गया। इससे पूर्व यह 10 मार्च को 59,135.13 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 279.05 अंक उछलकर 17359.75 अंक पर रहा।
दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। इससे मिडकैप 0.96 प्रतिशत की तेजी लेकर 24,065.59 अंक और स्मॉलकैप 1.35 प्रतिशत की उड़ान भरकर 26,957.01 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3680 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2393 में लिवाली जबकि 1165 में बिकवाली हुई वहीं 122 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 43 कंपनियां हरे जबकि शेष सात लाल निशान पर बंद हुई।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका के संकटग्रस्त सिलिकन वैली बैंक के जमा और ऋणों की फर्स्ट सिटिजंस बैंक द्वारा सफलतापूर्वक खरीद के बाद बैंकिंग संकट के टलने मिलने की उम्मीद है बढ़ी है। इससे वैश्विक बाजार में तेजी आई, जिसका असर दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी पर देखा गया। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.21, जर्मनी का डैक्स 0.40, जापान का निक्केई 0.93, हांगकांग का हैंगसेंग 0.45 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.36 प्रतिशत चढ़ गया।
इससे बीएसई के सभी 20 समूहों में जमकर लिवाली हुई। इस दौरान आईटी 2.52, टेक 2.21, कमोडिटीज 0.94, सीडी 0.99, ऊर्जा 1.61, एफएमसीजी 1.12, वित्तीय सेवाएं 1.45, हेल्थकेयर 0.42, इंडस्ट्रियल्स 1.08, दूरसंचार 1.23, यूटिलिटीज 0.71, ऑटो 0.97, बैंकिंग 1.72, कैपिटल गुड्स 1.19, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.34, धातु 0.57, तेल एवं गैस 1.26, पावर 0.53, रियल्टी 1.64 और सर्विसेज समूह के शेयरों में 0.85 प्रतिशत की तेजी रही।
शेयर बाजार ने लगाई छलांग
