जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी लगाने के लिए वाराणसी से आई नामित संस्था ने शहर के प्रमुख चौराहों का सर्वे किया। यह कार्य विनियमित क्षेत्र से 4.70 करोड़ रुपये की लागत से होगा।इससे शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। शहर में ट्रैफिक सिग्नल व चैराहा, सीसीटीवी लगाने के लिए कमिश्नर वाराणसी के यहां से मंजूरी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी वाराणसी संस्था की टीम जौनपुर पहुंची।
जिला प्रशासन की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी, सीओ यातायात देवेश सिंह, जेई मिथिलेश कुमार संस्था के फील्ड सुपरवाइजर शीतलाल मौर्या के साथ नगर के सिपाह तिराहा, वाजिदपुर तिराहा, मुरादगंज तिराहा, चहारसू तिराहा, जेसीज चौराहा, पालिटेक्निक, अंबेडकर तिराहा पहुंचकर सर्वे कराए। विनियमित क्षेत्र के जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि सर्वे के दौरान में पीपीटी व कंट्रोल रूम बनाने को लेकर नापी की गई। ये काम एक माह के अंदर शुरू हो जाएंगे, इसके साथ ही छह महीने में कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
टीम ने ट्रैफिक सिग्नल लगाने का किया सर्वे
