गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छह माह पूर्व हुयी चोरी का खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में छह महीने पूर्व हुयी एक चोरी की घटना का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए, इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए गहनें और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 18 अगस्त 2023 को रात शहर के अर्जुन नगर निवासी फरियादी नारायण के घर पर चोरी हुई थी, जिसमे अज्ञात चोर करीब एक किलो चांदी के गहने और मोबाइल फोन चुराकर ले गए थे। चोरी के पर्दाफाश के लिए गठित टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये और मुखबिर तंत्र सक्रिय कर थाना स्टेशन रोड का निगरानी बदमाश असलम, उसका साथी उमेर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गयी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने नारायण निवासी अर्जुनगर के घर में छत से कूदकर नकबजनी चोरी करना तथा चांदी के जेवर करीब एक किलोग्राम एवं इन्ड्राईड मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी का मोबाइल इमरान निवासी पटेल नगर खजराना इन्दौर को दिया था। आरोपीगण से चोरी का मोबाइल चाॅदी जेवरात 01 किलोग्राम करीब एक लाख रूपये का मॉल जब्त किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *