गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाइक पर बैठाकर थाने लाया जा रहा चोर पुलिस को धक्का देकर भागा

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पूछताछ के लिये बाइक पर बैठाकर थाने लाया जा रहा चोरी का एक आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग गया। युवक को भागता देख पुलि‌सकर्मियों ने थानाध्यक्ष को सूचना देने के साथ ही उसका पीछा किया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार चकमा देकर भागने वाले आरोपी को शहर की लोहियान गली से पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर निवासी अरविंद को दक्षिण थाना पुलिस ने चोरी के मामले में पूछताछ के लिये रविवार रात करीब एक बजे दबिश देकर हिरासत में लिया था। पुलिस आरोपी को बाइक पर बैठाकर ‌थाने लेकर आ रही थी। पुलिस थाने के समीप पहुंची थी, तभी आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर बाइक से कूंदकर भाग गया। अरविंद को भागता देख पुलिसकर्मियों ने शोरगुल करते हुए उसका पीछा किया। साथ ही थानाध्यक्ष को आरोपी के भागने की सूचना दी। इस पर दक्षिण थाने की पुलिस भी अलर्ट हो गयी और आरोपी की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपी को दक्षिण थाना क्षेत्र में गली लोहियान में से पकड़ लिया। आरोपी गली में एक हलवाई की दुकान के शौचालय में घुस गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *