नई दिल्ली : बॉलीवुड के जाने-माने हास्य कलाकार कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर बुधवार को जारी हो गया है। फिल्म निर्माता-निर्देशक नंदिता दास द्वारा निर्मित ‘ज्विगाटो’ फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। ‘ज्विगाटो’ फिल्म में आम लोगों के रोजमर्रा के संघर्षों को दर्शाया गया है। यह सहनशक्ति, उम्मीद और कभी न टूटने वाली मानवीय भावना की कहानी है लेकिन इसमें तमाम कठिनाइयों के बीच आनंद, हास्य और प्रेम का पुट भी समाहित किया गया है। निर्माता नंदिता दास द्वारा निर्देशित और लिखित, फिल्म में कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 17 मार्च को रिलीज होने वाली है।
