गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी

मुंबई : वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख की बदौलत स्थानीय स्तर पर आईटी और टेक समेत दस समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104.92 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी लेकर 59793.14 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 34.60 अंक अर्थात 0.19 प्रतिशत चढ़कर 17833.35 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में सीमित दायरे में लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.16 प्रतिशत बढ़कर 25,937.22 अंक और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29,528.74 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3571 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1687 में लिवाली जबकि 1757 में बिकवाली हुई वहीं 127 के भाव स्थिर रहे। इसी तरह एनएसई में 23 कंपनियां हरे जबकि 26 लाल निशान पर रही वहीं एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई में दस समूहों में तेजी जबकि शेष नौ गिरावट का रुख रहा। इस दौरान आईटी 2.06, टेक 1.59, एफएमसीजी 0.10, हेल्थकेयर 0.29, इंडस्ट्रियल्स 0.08, ऑटो 0.44, बैंकिंग 0.51 और धातु समूह के शेयर 0.50 फीसदी चढ़ गई वहीं बेसिक मैटेरियल्स 0.21, ऊर्जा 0.08, दूरसंचार 0.71, यूटिलिटीज 0.62, कैपिटल गुड्स 0.34, पावर 0.49 और रियल्टी समूह 0.49 प्रतिशत गिर गया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.47, जर्मनी का डैक्स 1.22, जापान का निक्केई 0.53, हांगकांग का हैंगसेंग 2.69 और चीन के शंघाई कंपोजिट ने 0.82 प्रतिशत की छलांग लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *