गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

पिथौरागढ़/नैनीताल : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार देर रात एक वाहन के खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात स्कॉर्पियो वाहन चंडाक क्षेत्र में वरदानी माता मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पिथौरागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान भुवन गुंज्याल निवासी तिलडूंगरी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ दौरे से पहले भुवन गुंज्याल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों से दूरभाष पर बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *