गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सतर्कता ब्यूरो ने थानेदार को घुस लेने के आरोप में दबोचा

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने फिरोजपुर जिले के गुलगढ़ी के थानेदार रुपिंदरपाल सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिले के कासू बेग गांव निवासी शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह ने ब्यूरो को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर थानेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त गाँव निवासी मेजर सिंह और उसके पुत्र के खिलाफ थाना गुलगढ़ी में दर्ज एक मुकदमे की जाँच उक्त थानेदार कर रहा था। उसने इस मुकदमे में उनकी मदद करने और मामला न दर्ज करने के बदले 80,000 रुपए की माँग की थी, जबकि वह शिकायतकर्ता से पहले ही 70,000 रुपए रिश्वत के तौर पर ले चुका था। जांच के दौरान यह दोष सही पाए जाने पर थानेदार के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत ब्यूरो के फिऱोज़पुर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *