बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की पानी से चांदपुर-कटरिया तटबंध और नदी के बीच स्थित गांव सुविका बाबू चारों ओर पानी से घिर गया है। शुक्रवार को केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरयू नदी का जल स्तर खतरे के बिन्दु 92.730 के बदले 93.020 पर बह रही है नदी का जल स्तर 29 सेमी उपर है। बाढ़ की पानी से सुबिका बाबू गांव पूरी तरह से मैरूंड हो गया है जिलाप्रशासन एंव पुलिस प्रशासन वहां के नागरिको की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सर्तक है। बाढ़ से पीडि़त लोगो को राहत सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। सुविका बाबू गांव मे मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करायी गयी है।
सरयू नदी में गिरिजा बैराज से 01 लाख 72 हजार 973,सरयू बैराज से 07 हजार 768 तथा शारदा बैराज से 1 लाख 49 हजार 8 सौ 78 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ की पानी से विक्रमजोत क्षेत्र के तटगंध विहीन गांवो मे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कल्यानपुर,भरथापुर,सहजौरा सहित अन्य गांवो मे बाढ़ का पानी धीरे-धीरे पहुंचने लगा है। जिलाप्रशासन,बाढ़ खण्ड एंव पुलिस विभाग के अधिकारी बाढ़ से प्रभावित गांवो मे कैम्प कर रहे है। अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र बाजपेयी ने बताया है कि बाढ़ प्रभावित लोगो के सहायतार्थ के लिए जिलाप्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मेडिकल कैम्प लगाया जा रहा है लोेगो मे राहत सामग्री बांटा जा रहा है।
सरयू नदी का जल स्तर बढ़ा
