गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरयू नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जल स्तर अभी खतरे के निशान से एक मीटर 46 सेंटीमीटर नीचे है। केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान 92.730 से 1.46 मीटर नीचे 91.270 पर बह रही है, लेकिन नदी का जल स्तर निरन्तर बढ़ रहा है।

जल स्तर बढ़ने से खजांचीपुर, खलवा, टकटकवा, चांदपुर, भिउरा, पारा के निकट तटबंधो पर नदी दबाव बनाये हुए है। जहां गौरा-सैफाबाद,गौरा-चांदपुर,चांदपुर-कटरिया, तटबन्ध का मरम्मत का कार्य चल रह है। वहीं अतिसंवेदनशील तटबन्ध कटरिया-चान्दपुर पर खजांचीपुर से लेकर खलवा गांव के निकट बनी बाढ़ चौकी तक स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है गौरा-सैफाबाद तटबंध पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश से कार्य बाधित हो रहा था। बाढ़ प्रभावित गांव में बाढ़ खण्ड के अधिकारी, कर्मचारी कैम्प लगा रहे है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करायी जा रही है। बाढ़ पीडितों के सहायतार्थ जिला प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *