भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई इलाके में पति के साथ हुये झगड़े के बाद विवाहिता ने धारदार हथियार से एक वर्ष की अपनी बेटी और नौ साल की ननद की बेटी को घायल कर दिया और बाद में अपने हाथ की नस काट ली। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि सहसेपुर गांव निवासी सूरज गुजरात के सूरत में नौकरी करता है। आज सुबह वह सूरत जाने की तैयारी कर रहा था जबकि उसकी पत्नी प्रीति साथ जाने की जिद करने लगी और मना करने पर उसने तैश में आकर कमरे में सो रही ननद की नौ साल की बेटी श्रुत्री व एक साल की अपनी बेटी परी का गला रेत दिया और उसी चाकू से खुद हाथ की नस काट ली।
चीख-पुकार सुनने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।
महिला ने दाे पर किया जानलेवा हमला
