गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

2022 के मुकाबले अपराध में आगे निकला साल 2023

  • जिला महेंद्रगढ़ के अंतर्गत 13 पुलिस स्टेशन
  • 2021-22 की तुलना 2023 में, 9 पुलिस स्टेशन में ज्यादा मुक़दमे दर्ज
  • सालभर अपराध पर अंकुश लगाने में जुटी रही पुलिस
  • जुर्म पर पुलिस की पैनी नज़र और पुख्ता इंतजाम से अपराधियों की अब खैर नहीं
  • शांति, सेवा, न्याय एवं सुरक्षा – सहयोग सदैव कायम करते हुए पुलिस ने देवदूत की भांति कर्त्तव्य पथ पर डटकर किया चुनौतियों से सामना
  • चोरी, लूटपाट, हत्या, धमकी समेत अन्य संदिग्ध मामलों के अलावा ज्यादातर सड़क हादसे, साईबर ठगी, रकम धोखाधड़ी, गुमशुदगी के पर्चे समेत पीओ के मामले दर्ज
  • 2024 में आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए और अपराध को पूर्णतया रोकथाम हेतु पुलिस अब और ज्यादा सतर्क

कपिल शर्मा । गौरवशाली भारत

नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ स्थित विधानसभा क्षेत्र नारनौल – नाँगल चौधरी, अटेली शहर में शांति, सेवा, न्याय और सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हुए देवदूत की भांति अपने कर्तव्य पथ पर कदम आगे बढ़ाते हुए और भरपूर चुनौतियों का सामना कर अपराधों पर अंकुश लगाने और समाज में शांति का माहौल बनाए रखने और कानून व्यवस्था को बखूबी से निभाने का कार्य में पुलिस की अहम भूमिका रहती है। लेकिन साल 2023 में सीटी थाना महेंद्रगढ़, शहर नारनौल, निजामपुर और नांगल चौधरी, अटेली, कनीना थाने में अपराधिक मुकदमों में वृद्धि देखी गई। गौरवशाली भारत द्वारा खंगाले गए आंकड़ों में और पुलिस प्रवक्ता और थाना प्रभारी द्वारा मिली जानकारी अनुसार थानों में दर्ज मामलों की श्रेणी में अधिकांश प्राथमिकी सड़क हादसा और दुर्घटनाओं के अलावा अवैध खनन संबधित पाई गई। जिसमें चोरी, लूटपाट, हत्या, धमकी समेत अन्य संदिग्ध मामलों के अलावा ज्यादातर सड़क हादसे, साईबर ठगी, रकम धोखाधड़ी, गुमशुदगी के पर्चे समेत पीओ के मामले दर्ज बताए गए।

वर्ष 2021-22 -23 में कुल मामले दर्ज

महेंद्रगढ़ सिटी थाना में कुल प्राथमिकी दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

538 7 438 7 468

महेंद्रगढ़ सदर थाना में कुल प्राथमिकी दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

357 7 466 7 464

महेंद्रगढ़ साइबर थाना में कुल प्राथमिकी दर्ज

वर्ष – जुलाई से दिसंबर 2022 में 15 मामले

वर्ष – 2023 में 22 मामले दर्ज

नारनौल सिटी थाना में कुल मामले दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

806 7 723 7 933

नारनौल सदर थाना में कुल मामले दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

420 7 463 7 496

नारनौल महिला पुलिस थाना में कुल मामले दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

47 7 रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं 7 96

अटेली पुलिस स्टेशन में कुल मामले दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

386 7 356 7 377

सतनाली पुलिस स्टेशन में कुल मामले दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

206 7 215 7 210

कनीना सीटी पुलिस स्टेशन में कुल मामले दर्ज

अप्रैल से दिसंबर – 2022 में 159 मामले दर्ज

वर्ष – 2023 में 232 मामले दर्ज

कनीना सदर थाना में कुल मामले दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

507 7 365 7 297

निजामपुर थाना में कुल मामले दर्ज

अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर तक

कुल = 112 मामले

वर्ष – 2023 में 196 मामले

नाँगल चौधरी थाना में कुल मामले दर्ज

वर्ष – 2021 7 2022 7 2023

439 7 336 7 347

नांगल चौधरी थाने के तहत साल 2021 में कुल 439 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2022 में 336 मामले और वर्ष 2023 में कुल 347 मामले दर्ज हुए। इनमें चोरी, लूटपाट व अवैध हथियार, अवैध खनन माफिया समेत दहेेज प्रकरण शामिल हैं। नांगल चौधरी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव नेे बताया कि अपराध में 60 सेे 31 प्रतिशत की गिरावट है। क्राइम बीते साल से कम है। एक्सीडेंट मामले बढ़े हैं। कुुछ मामले पीओ के दर्ज हुए हैं।

वहीं निजामपुर थाना प्रभारी धर्मवीर द्वारा मिली जानकारी में बताया गया कि, थाना निजामपुर के अंतर्गत 38 गांव आते हैं।

साल 2023 में 196 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें ज्यादातर झगड़े, सड़क दुघर्टना और 20 के करीब गुमशुदगी के पर्चे दर्ज हुए हैं। जिनमें घर से लापता हुई लड़कियां वापस आई हैं। साइबर ठगी का एक मामला बताया गया।

वहीं नारनौल सीटी थाना एसएचओ प्रवीन ने बताया कि साल 2023 में 933 मामले दर्ज हुए हैं। नारनौल थाना के तहत 8-9 गांव आते हैं। ज्यादातर मामले कोर्ट से संबंधित हैं। चेक बाउंस जैसे पीओ के केस का ग्राफ बढ़ने से प्राथमिकी की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसमें भगौड़े अपराधी भी सम्लित हैं।

गौरवशाली भारत को मिली जानकारी में जिला महेंद्रगढ़ के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस समेत 13 थाने बताए गए। जिसमें सड़क हादसा एक्सीडेंट केस अधिक बताए गए हैं जिसमें अवैध खनन मामले भी शामिल हैं।

आशिंक मामले पीओ के दर्ज हुए साथ कुछ गुमशुदगी के पर्चे दर्ज हुए। पीओ संबंधित एवं उक्त मामलों में पुलिस ने दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया बताया है। फिलहाल, चोरी, लूटपाट, हत्या जैसे संघीन वारदात को पिछे छोड़ साल 2023 अपराध में नरम रहा। हालांकि, छिटपुट मामलों का घटनाक्रम आशिंक थानों में जारी रहा।

जुर्म पर पुलिस की कड़ी नज़र

मिली जानकारी में नाकों पर कड़ी निगरानी के साथ बस स्टैंड और गाँवों की सड़कों पर कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही बाज़ार के चौक चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की पैनी नज़र बनी रहती है। गत वर्ष 2022 में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा सीसीटीवी कैमरों का भी उद्घाटन किया गया है। सभी सीसीटीवी का पैनल कंट्रोल रूम थाने में लगाया गया है। जिसका रिमोट संचालन का दायित्व पुलिस संभाल रही है। बाइक चोरी, दुकानों में लूटपाट डकैती घटनाओं जैसी वारदात पर रोकथाम में पुलिस का इस साल भरपूर प्रयास रहा बताया गया है।

महिला पुलिस बल भी हर वक्त तैयार

शहर में सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए बताया कि, पुलिस का भरपूर प्रयास रहता है समाज में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए और महिलाओं संबंधित मामलों को देखने के लिए थाने में महिला पुलिस बल भी तैनात है। जिसमें हर थाने में महिला पुलिसकर्मी हर वक्त अपनी ड्यूटी पर रहती हैं। नाकों पर कड़ी सुरक्षा और रात्री पुलिस गश्त के बारे में बताया गया, थाने में पर्याप्त गाड़ियां हैं। जिसमें डायल 112 समेत पुलिस पीसीआर शामिल है।

24 घंटे सात दिन-रात सहायता हेतु डायल 112 है तैयार

गौरवशाली भारत को मिली जानकारी में बताया किसी भी आपात परिस्थिती से निपटने के लिए डायल 112 हर समय तैयार रहती है। आपात परिस्थिति में पुलिस सहायता के लिए नागरिक डायल 112 का प्रयोग करें कार्रवाई तुरंत अम्ल में लाई जाएगी।

Leave a Reply