गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर में चोरी का अनावरण

दो गिरफ्तार, 22 लाख बरामद

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली थाना की पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 21 लाख 99 हजार 500 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त औजार व एक तमंचा तथा दो जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली पुलिस टीम व सर्विंलांस टीम द्वारा धारा 457, 380 भादवि थाना कोतवाली बनाम अज्ञात से संबंधित चोरी का अनावरण करते हुए अमन मौर्या पुत्र किशू मौर्या निवासी बेलगहन थाना सिकरारा जनपद जौनपुर , अनिल यादव उर्फ लालू पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी सलोनी महिमापुर थाना गौराबादशाहपुर को रेलवे गोदाम रोड मोहल्ला भण्डारी के पास से गिरफ्तार किया गया।

जिनके पास से 21 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद व वर्कबिल रसीद व घटना में प्रयुक्त एक छेनी तथा एक तमंचा बरामद किया गया । गौरतलब है कि सुभाष चन्द्र चौरसिया द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गयी कि फर्म मिश्रीलाल एण्ड सन्स के नाम से दुकान कोतवाली चौराहा पर है , जिसमें बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के शटर का ताला काटकर पैसा व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *