गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम महिला सशक्तिकरण

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -2024 की 100 दिनों की उलटी गिनती बुधवार को यहां एक कार्यक्रम के आयोजन के साथ शुरू हो गयी। यह कार्यक्रम इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की विषय वस्तु ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ को केन्द्र में रखकर मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने इस अवसर पर कहा कि योग महोत्सव 2024 का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर देते हुए वैश्विक स्वास्थ्य और शांति को बढ़ावा देने के साथ-साथ योग को एक व्यापक आंदोलन बनाना है। योग महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए एक व्यापक साधन है। सशक्त महिलाएं नेताओं, शिक्षकों और बदलाव की भूमिका निभाकर समाज में समावेशिता, विविधता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।
मुंबई योग संस्थान की निदेशक हंसाजी जयदेव ने कहा कि ‘मन की संतुलित अवस्था ही योग है’। श्रीमती जयदेव ने इस बात पर भी बल दिया कि योग अनिवार्य रूप से जागरूकता का विज्ञान है, जो व्यक्तियों को अपने शरीर, मस्तिष्क और पर्यावरण के बारे में गहरी जागरूकता पैदा करने में सक्षम बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *