नई दिल्ली : राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश को तबाह करने में लगी है और उसकी भारत को बेचने की सांठगांठ चल रही है। गांधी ने ट्वीट किया “भारत को बेचने की साठगांठ चल रही है। सेबी को अडानी समूह पर लगे आरोपों की जानकारी 2014 से ही है, उसके पत्र से यह बात साफ होती है। उस समय के सेबी के अध्यक्ष को अब अडानी समूह के स्वामित्व वाले एनडीटीवी का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिसमें अडानी के जाल में फंसे सेबी को दिखाया गया है।
