गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में है 2019 का इतिहास दोहराने का माहौल

नई दिल्ली : पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश की तरह दिल्ली की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीवानी है और यहां लोगों के उत्साह को देखकर साफ नजर आ रहा है कि इस बार भी दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।
धामी ने आज यहां लाडो सराई में दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है और उसे देखकर लग रहा है कि दिल्ली 2019 का इतिहास दोहरा रही है तथा भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें जीत रही है।
मुख्यमंत्री ने दक्षिण दिल्ली की जनता से श्री विधूड़ी को जिताने की भावुक अपील करते हुए कहा ,“मैं भगवान बदरी केदार, आदि कैलाश, गंगा तथा यमुना के उद्गम की धरती से आप सबके बीच श्री बिधूड़ी को वोट देकर विजयी बनाने का आग्रह करने के लिए आया हूं। श्री मोदी ने सीएए कानून लागू कर, 370 को खत्म किया, तीन तलाक जैसी बुराई रोकने का कानून बनाया, गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की, रोजगार के अवसर देने के लिए कई अद्वितीय कदम उठाए और अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने का अद्वितीय काम किया है इसलिए तीसरी बार उन्हें देश की सत्ता सौंपनी है।”
धामी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए कहा ,“नैतिकता की बात करके देश की राजनीति में परिवर्तन का सपना दिखाने वाले अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है। उनकी आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता भ्रष्टाचार करने के कारण सजा भुगत रहे हैं। देश में साफ सुथरी राजनीति की बात करने वाली इस पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है। नैतिकता की दुहाई देकर सत्ता में आयी ‘आप’ ने दिल्ली की जनता को दिल खोलकर लूटने का काम किया है इसलिए पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अब जेल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *