गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखण्ड में खनिज संपदा की मची है लूट

बोकारो : अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पर राज्य में अराजकता फैलाने का आराेप लगाया और कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार, बहू एवं बेटियों के साथ दुराचार जैसी घटनाएं बढ़ गई है। अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव मे बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलों में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि राज्य में कोयला, बालू , पत्थर, अबरख एवं अन्य खनिज संपदाओं की लूट मची है।

भय, भूख , जल , जंगल , जमीन की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को बेच रहे हैं । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने ही नाम पर खनिज संपदा को लीज करते हैं । राज्य के गरीबों के नाम लीज नहीं होती है । ऐसी सरकार को हटाने की जरूरत है । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमन्त सरकार राज्य को खोखला कर रही है ।

5 लाख बेरोजगारों को नॉकरी देने की बात की गई थी। नॉकरी नहीं मिलने पर बेरोजगार युवकों को 5 हजार रुपये देने की बात कही गयी थी । लेकिन अबतक न 5 लाख बेरोजगारों को नॉकरी दी गई और न ही 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता । इसके पूर्व हेमन्त सोरेन के पिता ने भी झारखंड को बेचने का काम किया था । राज्य में गठबंधन कर बालू की लूट की जा रही । झारखंड से बाहर दूसरे राज्य बालू बेचा जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *