गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में हो सकती है पानी की किल्लत

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद दिल्ली जल बोर्ड को मजबूरन तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स बंद करने पड़े जिससे यहां जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। केजरीवाल ने वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है।

प्लांट के मशीनों में पानी घुस गया है। इससे दिल्ली में पानी का उत्पादन 25 फीसद कम हो गया है। दिल्ली के लोगों को एक-दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। जल घटते ही मशीनों को सुखाकर दोबारा प्लांट को शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें।
उन्होंने कहा,“ पहली बार दिल्ली में यमुना का जल स्तर इतना ऊपर तक आया है। इस समय यमुना का जल स्तर 208.60 मीटर को पार कर गया है। इतना ऊपर तक जल स्तर पहुंचेगा, यह किसी ने सोचा नहीं था। तीनों प्लांट्स को बंद होने से दिल्ली में करीब 25 फीसद पानी का उत्पादन कम हो जाएगा। इसके अलावा यमुना के निचले इलाकों में हमारे कई ट्यूबवेल्स चलते थे, पानी भरने की वजह से उनको भी बंद कर दिया गया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा,“ यमुना का पानी तेजी से सड़कों पर भी आ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रभावित इलाक़े के लोग अगर ज्यादा जरूरी न हो तो घर से न निकले और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें। दिल्ली में बनाए गए राहत केंद्रों में हम सारी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *