गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों को हुए नुकसान पर होगा सर्वे

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि बारिश में गैप के कारण अगर कहीं फसलों को नुकसान हुआ है तो उसका सर्वे कराया जाएगा। चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये प्रसन्नता का विषय यह है कि अब वर्षा हो रही है। श्री महाकालेश्वर महाराज की कृपा प्रदेश पर हुई है, लेकिन अगर वर्षा में गैप के कारण कहीं फसलों को नुकसान हुआ है, तो किसान चिंता न करें। सरकार उसका आंकलन और सर्वे करेगी और अगर नुकसान हुआ है तो फिर राहत राशि के लिए भी तत्काल कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिले, उसका भी इंतजाम होगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस समय पूरे प्रदेश में हो रही बारिश फसलों को नया जीवन दे रही है, लेकिन अगर कहीं संकट आया तो उससे पार निकलना सरकार की प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *