गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चोरो ने ताले तोड लाखों का माल चुराया

भरतपुर : राजस्थान में करौली के सपोटरा में थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरो द्वारा मोबाइल फोन की दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों का माल चुराने की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर रैली निकाली। कस्बे में 8 दिन में दूसरी बार चोरी की इस बड़ी वारदात को लेकर व्यापारियों ने पु्लिस गश्त पर भी सवालिया निशान लगाए है।

इस मामले में दुकानदारो ने कस्बे के बाजार बंद रखकर आज रैली निकाली तथा चोरियों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। मोबाइल की दुकान के मालिक पीड़ित ईशु सिंहल ने बताया कि गत रात्रि उसकी दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर एक टेबलेट, 6 पावर बैंक और अन्य एक्सेसरीज चुराकर ले गए। इसी प्रकार 100 मीटर की दूरी पर विक्रम सिंह की रेयांश मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपए के एंड्रॉयड फोन चुराकर ले गए।
घटना को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, मोबाइल विक्रेता संघ के सीताराम भूतिया, परचून किराणा व्यापार संघ अध्यक्ष मुनिराज मीणा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस निरीक्षक रामखिलाड़ी मीणा से मिलकर चोरियों को खुलासा नही होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *