गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुकान पर चोरों ने किए हाथ साफ

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर कस्बे में पुलिस थाने से चंद कदम दूर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की दुकान पर बीती रात चोरी हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजपुर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा नेता मुकेश कुशवाह की मेन मार्केट स्थित गोकुल स्वीट्स दुकान पर देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अजाम दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र राहुल कुशवाह ने बताया कि जब सुबह दुकान खोलने पहुँचे तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो दुकान के टीन शेड खुले थे।

यहीं चोर अंदर आये और स्वीट्स का सामान,पान दुकान का सामान व कल दिनभर का पैसा ले कर चले गये। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान का सामान सहित नगदी 18 से 20 हजार रुपये पर हाथ साफ किया। राजपुर के थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले ने बताया कि नगर के मेन मार्केट की दुकान पर चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर टीम पहुँची औरआसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। उन्होंने नाज आरोपियों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द आरोपी हिरासत में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *