गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना

जम्मू : श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 4903 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रविवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। एक अधिकारी ने कहा कि 4903 तीर्थयात्रियों का नया जत्था आधार शिविर से रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि 379 महिलाओं और 226 साधुओं सहित 2557 तीर्थयात्रियों का जत्था 104 वाहनों से पहलगाम के लिए तथा 2346 तीर्थयात्रियों का दल 131 वाहनों से बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ यात्रा औपचारिक तौर पर एक जुलाई को शुरु हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *