गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चौम्पियनशिप 27 नवम्बर से

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में पहली बार होने वाली तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चौम्पियनशिप का आयोजन 27 नवम्बर से तीन दिसम्बर तक होगा। नारायण सेवा संस्थान, डिफरेन्टली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इण्डिया एवं व्हीलचेयर क्रिकेट इण्डिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान रॉयल्स के सहयोग से चौम्पियनशिप का आयोजन किया जायेगा।
नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए सूरज पोल रोड स्थित आरसीए ग्राउण्ड में नया पिच तैयार किया गया है। इस ग्राउण्ड पर चौम्पियनशिप का उद्घाटन एवं समापन फाइनल मैच सहित 11 मैच खेले जाएंगे।
संस्थान के खेल अधिकारी विकास निगम ने बताया नया पिच व्हीलचेयर क्रिकटर्स को ध्यान रखते हुए बनाया गया है जो बल्लेबाजों और गेंदबाज दोनों को बराबर स्पोर्ट करेगा। ग्राउण्ड का समतलीकरण भी करवाया गया है। जिससे व्हीलचेयर सुविधाजनक रूप से दौड़ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *