गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीस हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

जयपुर : राजस्थान सरकार छात्राओं के सशक्तिकरण एवं उनको उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ले रही अहम निर्णय के तहत अब प्रदेश की 30 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटियां वितरित की जाएंगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना में मेधावी छात्राओं को अब इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने का भी विकल्प मिलेगा। छात्राएं आनलाईन आवेदन के समय विकल्प ले सकती हैं। योजनान्तर्गत यदि सभी छात्राएं ई-स्कूटी के लिए आवेदन करती हैं तो राज्य सरकार 390 करोड़ रुपए व्यय करेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटियों की संख्या को 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किए जाने की घोषणा की गई थी।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में सभी वर्ग की छात्राओं के लिए (उच्च शिक्षा विभाग) 4162, एससी वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) 2463, सामान्य वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए (माध्यमिक शिक्षा विभाग) 1477, अल्पसंख्यक वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) 1848, एसटी वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग) 12315, अनुसूचित जनजाति वर्ग की 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग) 2463, विमुक्तु घुमंतु, अर्द्धघुमंतु छात्राओं के लिए (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग)1577 एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना में 3695 स्कूटियां वितरित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *