गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यह सत्ता का नहीं सच्चायी का चुनाव

कटनी/बालाघाट : कमलनाथ ने आज कहा कि यह सत्ता का चुनाव नहीं है, बल्कि सच्चायी का चुनाव है और मुझे विश्वास है कि मतदान के दौरान मतदाता सच्चायी का बटन दबाएंगे। कमलनाथ ने कटनी और बालाघाट जिले में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह यह कहना चाहते हैं कि यह चुनाव सत्ता का नहीं बल्कि सच्चाई का चुनाव है और जब आप मतदान करने के लिए बटन दबाए तो कांग्रेस के वचन पत्र को जरूर ध्यान में रखिएगा।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ज़ब आप सच्चाई का बटन दबाएंगे तब आप मध्यप्रदेश के भविष्य, युवाओं के भविष्य और माता, बहनों के भविष्य के लिए बटन दबाने का काम करेंगे और कांग्रेस की प्रचण्ड बहुमत बनाने का काम करेंगे और भाजपा की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों का कर्ज फिर से माफ करेंगे, हमारी सरकार आने पर हम गेहूं के लिए 2600 रूपये और धान के लिए 2500 रूपये समर्थन मूल्य देंगे।

हम बच्चियों के विवाह के लिए एक लाख एक हजार रूपये देंगे। हम स्कूली बच्चों को ‘पढ़ो और पढ़ाओं योजना’ के द्वारा हम उन्हें 500 से 1500 स्कॉलरशिप देंगे। हम सभी माताओं और बहनो को 1500 रूपये प्रति माह सम्मान राशि देंगे, गैस का सिलेंडर 500 रूपये में देने का काम करेंगे। हम अपने प्रदेश के नौजवानों के लिए प्राथमिकता से काम करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि वे माताओं और बहनों को बताना चाहते हैं कि आप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए पिछले 18 सालों से लाडली नहीं थी, लेकिन चुनाव के 5 महीने पहले आपको लाडली बनाया है।

उन्होंने कहा कि आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारी सरकार आने पर हम 1500 रूपए प्रति महीने देने का काम करेंगे साथ में 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी देंगे। अब प्रदेश में माताओं और बहनो की रक्षा वे करेंगे। आज चौहान की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। उन्होंने कहा कि 17 तारीख को होने वाला चुनाव आपके जिले और पूरे मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है।

आज भ्रष्टाचार में मध्यप्रदेश पूरे देश में नंबर वन है ऊपर से लेकर नीचें तक भ्रष्टाचार की पूरी व्यवस्था कायम है।आज प्रदेश में स्वाथ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट है। वे नौजवानों को देखते हैं तो उन्हें बड़ी चिंता होती है क्योंकि इन नौजवानों से पूरे मध्यप्रदेश का निर्माण होना है, लेकिन अगर इन्हीं का भविष्य अंधकार में रहा तो किस तरह से निर्माण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *