गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा से लोकतंत्र काे खतरा

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लोकतंत्र को खतरा है आने वाले समय मे यह सरकार संविधानिक अधिकारों पर भी प्रहार कर सकती है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज आकस्मिक रूप से रायबरेली के लालगंज सरेनी आदि इलाके पहुंचे।

गेगासो पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जन जागरण रथ पर सवार अखिलेश यादव जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि यह सरकार बेरोजगारी को बढ़ा रही है और आने वाले समय मे लोगो के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने की संभावना है।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार अधिकारियों की मिली भगत से वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काट देती है और इसकी शिकायत करने के बावजूद चुनाव आयोग ने अभी कोई कार्यवाही नही की।उन्होंने कहा कि महंगाई बहुत बढ़ चुकी है जिससे आम आदमी का जीना दूभर होता जा रहा है।
इसके अलावा अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा की उसके द्वारा किये गए वादों की पूर्ति नही हुई है। उन्होंने आज सपा विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह के विद्यालय में लोगो से रूबरू हुए ततपश्चात लालगंज के एक गेस्ट हाउस में चाय पी और वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

सं सोनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *