गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में चाकू से हमला कर लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि करीब पन्द्रह दिन पहले नामली रेलवे ब्रिज पर रतलाम निवासी अंकित और संजय से नगद रुपये व मोबाईल फोन लूटने और इन दो युवकों पर चाकू से हमला करने के मामले में उज्जैन निवासी अर्जुन, महेश यादव और किशन सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *