सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दो प्रकरणों में तीन आरोपियों से 8 किलो गांजा के साथ दो मोबाइल एवं दो मोटर साईकिल बरामद किए है। पुलिस ने इन आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल सूचना मिली कि दो अलग-अलग रास्तों से गांजा तस्करी होने वाली है। इस सूचना के आधार पर ग्राम पलारी से मरझोर रोड सिवनी में घेराबंदी कर मोटर साइकिल पर सवार राजा बघेल के कब्जे से तीन किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इसी तरह नागपुर रोड स्थित थोक सब्जी मंडी के समीप से मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों अजय एवं अंकित मिश्रा के कब्जे से 5 किलो गांजा बरामद किया गया।
इन दोनों कार्रवाई में तीन आरोपियों राजा बघेल, अजय और अंकित कब्जे से कुल 8 किलो गांजा बरामद किया गया है तथा तीनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया तथा कार्रवाई उपरांत आज न्यायालय के समझ पेश किया गया जहां उन्हे जेल भेज दिया गया है।
गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
