गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिस्टल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) भोपाल ने वैन की घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 पिस्टल जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नीरज सोनी ने आज बताया कि एसटीएफ भोपाल को सूचना मिली थी कि कुछ युवक कुछ संदिग्ध हथियार बेचने के लिए वैन में रखकर पंजाब तरफ जा रहे है। एसटीएफ ने नर्मदापुरम के पास से वैन का पीछा करना शुरू किया।

चालक वैन की गति तेज कर बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र तरफ लेकर जाने लगा। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर घेराबंदी कर वैन रोक कर तीन युवकों को धरदबोचा। तलाशी के दौरान वैन से 18 पिस्टल बरामद की। एएसपी ने बताया कि एसटीएफ अपने साथ तीनों आरोपियों को लेकर भोपाल रवाना हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *