चंडीगढ़ : एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में तलाशी के साथ कुछ ही घंटों में अमृतसर में बंदूक की नोक पर हुई बैंक डकैती की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि बैंक डकैती के सभी तीन आरोपियों को लूटी गयी नकदी और दो पिस्तौल (0.30 बोर पिस्तौल और डमी पिस्तौल) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस सुरक्षा बनाये रखने के लिये शत-प्रतिशत प्रतिबद्ध है और संगठित अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
