गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को गांव के ही 55 वर्षीय व्यक्ति ने छह जून को अगवा कर नोएडा और काशीपुर में दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ ही दो अन्य युवक में शामिल रहे। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद तीनों आरोपियों को एक ही स्थान से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मीरगंज प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को गांव का ही एक 55 वर्षीय आरोपी अगवा कर ले गया था। आरोपी दूसरे समुदाय का है। आरोपी की पुत्रवधू गांव की प्रधान बताई गई है।
तहरीर पर पुलिस ने मीरगंज थाने में छह जून को एफआईआर दर्ज हुई। किशोरी को काशीपुर रेलवे स्टेशन से (उत्तरखंड ) से बरामद किया। इस मामले में किशोरी ने नोएडा, और काशीपुर में किशोरी के साथ तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 17 वर्षीय अपहर्ता को सकुशल बरामद कर वांछित आरोपी आलम, इरफान उर्फ बाबू निवासी ग्राम परौरा थाना मीरगंज जनपद बरेली, नदीम कुरैशी निवासी 44 देहली दरवाजा अव्वल निकट मदीना मस्जिद कस्बा व थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *