गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकली सोने की ईंट बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई कर सोमवार को नकली सोने की ईंट बेचने के अन्तरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली सोने की ईंट एवं एक कार को जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीतल की ईंटों को सोने की बताकर भोले भाले लोगों से ठगी करने के आरोपी सलीम मेव निवासी ग्राम बामनी थाना जुरहरा, मुरसलीम मेव निवासी ग्राम समधारा थाना जुरहरा को थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड ग्राम पाई से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीतल से नकली सोने की ईंट बनाने वाले शकील मेव उम्र 29 साल निवासी ग्राम भण्डारा थाना जुरहरा को उसके घर से गिरफ्तार कर सोने जैसी पीतल की ढाई ईंट, ईंट बनाने का सामान (छैनी, हथोडी) तथा सोने का नमूने (बुरादानुमा) तथा एक केटा गाडी को जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *