गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्यापारी को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक सराफा व्यापारी को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रावटी थाना क्षेत्र में करीब दो हफ्ते पहले सर्राफा व्यापारी सत्यनारायण सोनी को लूटने वाले
झाबुआ निवासी रमेश वसुनिया, दिनेश और देवीसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से लूट का अधिकांश माल भी बरामद कर लिया गया है। इस गैैंग के चार सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी है और इनके विरुद्ध लूट और डकैती जैसे कई अपराध अलग अलग थानों पर दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *