अलवर : राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में प्रतिबंधित वन क्षेत्र कांकवाडी में अलाव जलाकर ठहरने के मामले में सरिस्का प्रशासन ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबीर से सूचना मिली कि गत रात्रि उपवन संरक्षक बाघ परियोजना सरिस्का को सूचना मिली कि काकवाडी वनक्षेत्र मे कुछ व्यक्ति ठहरे हुए है। इस पर जितेन्द्र सिह चौधरी क्षेत्रीय वन अधिकारी सरिस्का के नेतृत्व में एक टीम बनाकर दबीश दी गई।
दबीश के दौरान सरिस्का टाईगर रिर्जव के कोर एवं अभयारण्य सरिस्का के वनक्षेत्र बीट कांकवाडी मे बिना अनुमति प्रवेश कर वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नष्ट कर रात्रि मे आग जलाना एवं ठहरने के सम्बंध में राजकुमार यादव निवासी खो पुलिस थाना मानेसर जिला गुडगाव (हरियाणा), धर्मसिंह यादव निवासी विकास नगर गुरूग्राम एवं पिंकू यादव निवासी गुगोड पुलिस थाना कोसली, जिला रेवाडी (हरियाणा) को गिरफ्तार कर वन संरक्षण अधिनियम 1972 दर्ज किया गया।
अभियुकतो के कब्जे से एक महेन्द्रा गाडी थार रंग काला, एक कम्बल, एक लोई , दो मच्छरदानी फोल्डिंग, एक सिलिपिंग बैग , एक म्यूजिक बॉक्स मॉडलवॉस, तीन कपडो के बैग, एक आईस बोक्स, एक बवल सीट, तीन फोल्डिंग चेयर कपडो वाली, एक ट्रॉच , एक फोल्डिंग टेबिल, एक सिल्वर की भगोनी ढक्कन सहित एक चाकू एक चम्मच बडी , तीन मोबाईल, एक लैपटाप बरामद कर जप्त किया गया।
