सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के राजपुर क्षेत्र में पिछले शुक्रवार को दंपत्ति की हत्या के मामले में वांछित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राजपुर में शुक्रवार देर शाम अब्बास अली और उनकी पत्नी कमरू निशा की हत्या कर दी गई थी। मृतक दंपत्ति की पुत्री यासमीन की तहरीर पर रामपाल जायसवाल, उनकी पत्नी रामपति, पुत्र शैलेंद्र जायसवाल, दामाद पल्लू जायसवाल और राजपुर के अमरनाथ पर अभियोग दर्ज किया गया था। इस मामले में शैलेंद्र .अमरनाथ. और पल्लू को कल शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। दो तलाश की जा रही है।
