गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार

जयपुर । प्रदेश में सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा-2022 में पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की एसोजी ने आज राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के सदस्य बाबूलाल कटारा, वाहन चालक गोपालसिंह एवं कटारा के भांजे को गिरफ्तार किया। आरोप है कि बाबूलाल कटारा ने ही आरोपी शेरसिंह को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया था। एसओजी महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने आज बताया कि टीम ने आरोपी सदस्य कटारा और वाहन चालक गोपालसिंह को उनके अजमेर स्थित निवास से गिरफ्तार किया और घर की तलाशी ली जा रही है वहीं कटारा के भांजे विजय कटारा को डूंगरपुर के रामपुरा से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एसओजी टीम द्वारा आरोपियों से पुछताछ की जा रही है कि आरपीएससी सदस्य ने किस प्रकार परीक्षा प्रश्न पत्र अभियुक्त शेरसिंह तक पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *