गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकबजनी की अंतरराज्यीय गिरोह के तीन गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की मदनगंज थाना पुलिस ने आज ट्रक, ट्रेलर, डंपर, टैंकरों को किराएनामे पर ले जाकर खुर्दबुर्द करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने बताया कि गैंग के सदस्य कूटरचित शर्तों पर किरायानामा निष्पादित कर वाहनों को किराए पर ले जाते और खुर्दबुर्द कर देते। प्रार्थी राहुल गंगल ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसके बाद पुलिस ने सक्रियता के साथ अनुसंधान करते हुए गैंग के मुख्य आरोपी किशन गाडरी (26) निवासी थाना गंगरार चित्तौड़गढ़ तथा उसके दो साथी ललित देव मुरारी (44) निवासी थाना तांवर चौक तालुका केसोन जूनागढ़ गुजरात एवं इम्तियाज घांची (50) थाना एडी विजन राजकोट गुजरात को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *