गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्रग एवं डोडा चूरा सहित तीन गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में जीआरपी ने दो अलग-अलग कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े तीन युवकों को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर 355 ग्राम एमडी ड्रग एवं 16 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा जप्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 37.94 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) राममूर्ति जोशी ने बताया कि शनिवार को सब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर खड़े विजय गुर्जर (20) निवासी वाईडी नगर जिला मंदसौर मध्य प्रदेश के पास मिले पिट्ठू बैग से 355 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की। जब्त ड्रग को कीमत 35 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
इसी प्रकार रविवार को प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़े पंजाब के भटिण्डा ज़िला निवासी आरोपी सुखप्रीत सिंह (26) एवं संदीप सिंह (32) को गिरफ्तार कर उनके पास मिले दो अलग-अलग पिट्ठू बैग से कुल 16 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा जप्त किया है। जिसकी बाजार में कीमत दो लाख 44 हजार 500 रुपये है। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तों के पास मिले अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *