राजकोट : गुजरात में राजकोट शहर के गांधीग्राम-2 क्षेत्र में 23 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट के साथ तीन लोगों को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर बालाजी पार्क शेरी नं 5 में नीरा डेरी फार्म नामकी दुकान और अमृत पार्क मेन रोड़ ब्लॉक नं 1, एक होटल के पीछे निकुंज अ. भालोडिया (35) के मकान पर देर रात छापा मारा गया।
इस दौरान दुकान से 500 रुपये के 200 नकली नोट और मकान से 500 रुपये के 4422 नकली नोट और 100 रुपये के 335 नकली नोट कुल 23,44,500 रुपये के नकली नोट, एक स्केनर कम प्रिंटर, एक कंम्यूटर और तीन मोबाइल फोन तथा 50,000 रुपये कीमत का अन्य सामान जब्त करके निकंज सहित तीन लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
