गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

25 हजार रुपये ईनामी सहित तीन गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में चुरू जिले की सरदारशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्विफ्ट कार में सवार अंतर राज्य मादक पदार्थ तस्कर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि एक सूचना पर चुरू जिले की सरदार शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई कि पाली जिले का 25 हजार का इनामी बदमाश एक स्विफ्ट कार में अपने साथियों के साथ रतनगढ़ से सरदार शहर की ओर निकला है।
इस पर थाना पुलिस द्वारा तारानगर सर्किल पर नाकाबंदी की गई। रात करीब 2.15 बजे एक स्विफ्ट गाड़ी को रोकने का इशारा करने पर चालक नाकाबंदी तोड़कर हनुमानगढ़ की ओर भागने लगा। करीब 1 किलोमीटर पीछा कर सन्दिग्ध गाड़ी को रोक सरदार शहर थाना पुलिस ने कार सवार शातिर बदमाश रुपाराम पटेल (30) और उसके साथी राजूराम पटेल (30), रमेश पटेल (27) तथा पुरखाराम विश्नोई (31) निवासी थाना झंवर जिला जोधपुर को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *