गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मथुरा में तालाब में डूब कर तीन सगे भाइयों की मृत्यु

मथुरा । उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मगौर्रा गांव में गुरूवार को तालाब में नहाते समय तीन सगे भाइयों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण सुन्दर सिंह के तीन बेटे 10 वर्षीय सोनू, 8 वर्षीय मोनू तथा 6 वर्षीय पंकज तालाब में स्नान कर रहे थे। अचानक उनके पैर फिसल गए और वे तालाब में मौजूद गहरे गड्ढे में चले गए। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिशेन ने बताया कि शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने एक ओर पुलिस को सूचना दी तो दूसरी ओर खुद ही बच्चों को निकालने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे सब इन्सपेक्टर संतोष कुमार ने पानी में प्रवेश किया तो वे भी अचानक गहरे गड्ढे में जाने लगे किंतु उन्होंने किसी प्रकार स्वयं को संभाल लिया। बाद में ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से जब बच्चों को निकाला गया तो तीनो भाइयों की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *