गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के तीन मामले सामने आए

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में आज दो माह की नवजात बच्ची के साथ ही 8 साल की बालिका और 42 साल का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। तीनों का यहां जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने एक बार फिर आमजन को मास्क सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों को सनेटाइज करने की सलाह दी है।

आरआरटी टीम प्रभारी डॉ घनश्याम चावला ने बताया कि मांडलगढ़ क्षेत्र का 42 वर्षीय युवक मांडल की 8 साल की बालिका और रीको एरिया भीलवाड़ा की 2 माह की नवजात बच्ची को आई एल आई लक्षण आने से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इन तीनों की कोविड-जांच करवाई गई। इस जांच में यह तीनों ही पॉजिटिव पाए गए। इनमें से युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *