गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में तीन चालान कोर्ट में पेश

धर्मशाला (तपोवन : सुखविंदर सिंह ने बताया कि राज्य में हुए क्रिप्टोकरंसी घोटाले में अदालत में तीन चालान पेश किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि डोकोडोमो और फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में किसी ने भी पैसा नहीं गंवाया। सुक्खू शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपिन सिंह परमार द्वारा उठाए गए एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि क्रिप्टो करेंसी घोटाले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन आरोपियों के खिलाफ चालान तैयार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों में जांच जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में डोकोडूगो और विदेशी मुद्रा व्यापार घोटाला का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है तथा ना ही इन घोटालों में किसी ने कोई पैसा गंवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *