गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के पंवारा थाना क्षेत्र में सोमवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सरायबीका गांव निवासी रंजीत सरोज का आठ वर्षीय पुत्र आयुष तालाब में नागपंचमी पर गुड़िया डूबोने गया था, तालाब में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगा, उसके साथ गये 10 वर्षीय सत्यम् उर्फ सोनू और अभिषेक (15) उसको बचाने के लिये शोर मचाते हुये तालाब में कूद पड़े, तीनों डूबने लगे।

शोर सुनकर आस पास खेल रहे बच्चे व ग्रामीण भी आ गये। इस बीच तीनों तालाब में डूब चुके थे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने तीनों को बेहोशी अवस्था में तालाब से बाहर निकाला। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। तीनों को इलाज के लिये मछलीशहर प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गये। हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *