ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में आज तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार करहिया थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम करहिया में पंचायत द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें समय पानी भरा हुआ है। खेलते-खेलते सुमित बघेल (10), आदित्य बघेल (9) और मंकू (8) तालाब के पास पहुंच गए और गहरे पानी में चले गए। आसपास के लोगों ने देखा तो वह तालाब की ओर दौड़े पर तब तक तीनों मासूम डूब चुके थे। ग्रामीणों ने तालाब में गिरे मासूमों को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के चलते पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।
