हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवार क्षेत्र में सोमवार को तालाब में नहाने गये तीन मासूम बच्चों की डूबकर मृत्यु हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि कुनेहटा गांव में मोहित वर्मा (12) , विक्की श्रीवास (12) और दीपांशु वर्मा (13) गांव के किनारे स्थित तालाब में बिना घर वालों की जानकारी के नहाने चले गये थे। नहाते नहाते तीनों बच्चे गहरे गड्ढे में चले गये और डूब गये।
काफी देर तक बच्चों को घर में न दिखायी देने से परिजनों की चिंंता हुई और बच्चों की खोजबीन में लग गये,मोहाल के लोगो ने बताया कि तीनों बच्चों को तालाब की तरफ जाते देखा है। सभी लोग तालाब की ओर भागे वहां पर तालाब के भीट में बच्चों के कपडे रखे मिले और मोहित का शव पानी में उतरा रहा था जिससे यह सपष्ट हो गया कि बच्चे तालाब में डूब गये है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब मे बच्चों के शव निकालकर बाहर निकाला। बच्चों को पुलिस सीएचसी मौदहा ले गयी जहा पर डाक्टरो में मृत घोषित कर दिया।
तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मृत्यु
