गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढरमोहार की खरपड़ा नदी में आज नहाने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई,वही एक बच्चे ने झाड़ियां पकड़कर अपनी जान बचाई। सांईखेड़ा थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि दोपहर में ढोढरमाेहार गांव के पास खरपड़ा नदी में अर्पित (07) निवासी गोंडी गौला, आयुष सरयाम (06), हिमांशु कुमरे (10) और शिवम कुमरे (08) सभी निवासी ढोढरमाेहार नहाने गए थे। इसी दौरान सभी गहरे पानी में डूबने लगे। शिवम ने झाड़ियां पकड़ कर किसी तरह नदी किनारे पहुंच कर अपनी जान बचाई ।

इस बीच अर्पित ,आयुष और हिमांशु की गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। डूबने से बचे शिवम ने दौड़कर गांव पहुंचकर तीनों साथियों के डूबने की सूचना परिवार और ग्रामीणों को देने पर वे तत्काल नदी पहुंचे। यहां तीनों बच्चें नजर नहीं आने पर ग्राम के एक तैराक युवक ने नदी में कूदकर तीनों के शव देर शाम बाहर निकाले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों बच्चों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *